Logo
ब्रेकिंग
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर किया दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन __ प्रतियोगिता में उमड़ी नगर वासियों की भारी भीड़

 

         तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली प्रतियोगिता 


देव नारायण क्लब प्रथम विजेता घोषित किया गया _

Rj 01 द्वितीय विजेता और आर के क्लब तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया गया 

      शेष 4 टीमों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) हिन्दू युवा वाहिनी धर्मजागरण एवं विश्व हिन्दू परिषद् के  तत्वावधान में भामाशाहों के सहयोग से  शुक्रवार को लारी रोड स्थित एल आई सी ग्राउण्ड में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सबसे पहले आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया उसके बाद प्रतियोगिता आरम्भ हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश भड़ाना थे जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप मे उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव,छावनी परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ,पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय यादव, तहसीलदार नानू लाल यादव, सतीश पारचे सहित नगर के भामा शाह मौजूद रहे ललित राठी व रोहित खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया प्रतियोगिता में सात टीमें शामिल हुई हर टीम में तीस सदस्य थे और हर टीम को दो मौके मिले प्रतियोगिता के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी और युवाओं द्वारा जोश में आ कर नारे बाजी कर अपनी अपनी टीमों का उत्साह वर्धन करना शुरू कर दिया प्रतियोगिता के लिए विशिष्ट अतिथियों हेतु भव्य स्टेज बनाया गया और लाइट साउंड की व्यवस्था माकूल रखी गई मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 15 हजार रुपए, 11हजार रुपए और 71सौ रुपए पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए प्रतियोगिता के दौरान पुलिस प्रशाशन का माकूल इंतजाम होने के कारण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ प्रतियोगिता के उपरांत मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।