नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शनि वार को स्थानीय यादव अहीर समाज की ओर से एक भव्य शोभायात्रा सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले के पास से निकाली गई जो नगर के मुख्य बाजार से होते हुए सुत्तर खाना मोहल्ले स्थित मंदिर पर पहुंच कर आरती प्रसाद वितरण के बाद सम्पन्न हुई ।स्थानीय सैन्य क्षेत्र स्थित पटेल उद्यान के पास से निकाली गई श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा ढोल ढमाके के साथ निकली तो जगह जगह भक्त जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभायात्रा में आगे आगे अहीर यादव समाज के लोग और नगर के गणमान्य लोग चल रहे थे उसके अलावा साहसिक करतब के प्रदर्शन करते हुए आहिर समाज के अखाड़ों के युवा चल रहे थे शोभायात्रा में अनेक नयनाभिराम धार्मिक झांकियां सम्मिलित हुई जिन पर भक्तों द्वारा फूलों की वर्षा की गई और भक्ति पूर्ण उदघोष लगाए गए श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से सुत्तर खाना मोहल्ले स्थित मंदिर पर पहुंच कर महा आरती और प्रसाद वितरण के बाद सम्पन्न हुई
