Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद के नव नियुक्त सी ई ओ साकिब आलम ने किया विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का निरीक्षण किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...

नसीराबाद रोटरी क्लब द्वारा आयोजित निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में की गई सैन्य परिवारों की जांच

रोटरी क्लब नसीराबाद और प्रमेंरिका लाइफ इंश्योरेन्स के संयुक्त तत्वाधान में अजमेर जे एल एन अस्पताल की कैंसर निदान यूनिट ने की जांच

आर्मी एरिया नसीराबाद में महिलाओं की कैंसर जांच कर निःशुल्क दिया परामर्श

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) रोटरी क्लब नसीराबाद और प्रमेरिका लाईफ इंश्योरेंस के संयुक्त तत्वाधान मे कैंसर निदान यूनिट जे एल एन अस्पताल अजमेर की टीम के सहयोग से निशुल्क केंसर जांच शिविर लगाया गया शिविर में स्थानीय आर्मी एरिया में महिलाओं के कैंसर की निःशुल्क जांच कर परामर्श प्रदान किया गया।जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अमित तापड़िया ने बताया कि गुरुवार को आयोजित किए गए इस शिविर में अत्याधिक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से युक्त मोबाईल वेन द्वारा महिलाओ की जांच की गई, शिविर में 109 महिलाओं के कैंसर रोग से सम्बन्धित जांच निशुल्क की गई , इस शिविर में जनाना अस्पताल और जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर के चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की, इस निःशुल्क शिविर में डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह डॉक्टर हंस चोपडा, डॉक्टर अमिय गुप्ता डॉक्टर निकिता शर्मा नर्सिंग स्टाफ माधुरी शर्मा , जुलाना आयुष अंजलि तथा शंकर आदि ने सेवाएं दी, वहीं प्रमेरिका लाईफ इंश्योरेंस के यूनिट हेडकमल शर्मा ने बताया कि प्रमेरिका लाईफ इंश्योरेंस सैनिकों के लिए सैनिकों द्वारा कार्य करती है और ऑपरेशन सिन्दूर हेतु शुभ कामनाएं देते हुए उन्होंने इस शिविर को अत्यधिक उपयोगी बताया, इस अवसर पर मौजूद आर्मी ने बताया कि प्रमेरिका लाईफ इंश्योरेंस हमेशा सैनिकों के हित में कार्य करता है और रोटरी क्लब नसीराबाद भी ऐसी संस्था है जो मानवता की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहती है रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष झंवर और सचिव हेमंत जैन ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।