Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

श्री चंद्र जयंती पर बाबा हरदयाल कुटिया में उदासी संतों ने अरदास और सिमरन किया

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

भारत भूमि (अजमेर) – उदासीन संत संप्रदाय के संस्थापक भगवान श्री चंद्र की जयंती के अवसर पर अजमेर में बाबा हरदयाल कुटिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संत स्वामी प्रकाश उदासी के नेतृत्व में, गुरु ग्रंथ साहिब में अरदास और सुखमनी साहिब का पाठ करके भगवान श्री चंद्र का पूजन और आरती की गई।

​स्वामी प्रकाश उदासी ने बताया कि भगवान श्री चंद्र तपस्वी साधुओं के उदासी संप्रदाय के संस्थापक थे, जिन्होंने आध्यात्मिक साधना और तपस्या का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी भी उपस्थित थे।

​इसके अलावा, संत प्रकाश उदासी और नारी भोजवानी ने जानकारी दी कि श्री धन गुरु नानक सेवा मंडल द्वारा 7 सितंबर से 21 सितंबर तक 15 दिवसीय पितृश्राद्ध पक्ष के दौरान विशेष सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान, प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6:30 बजे तक गुरु नानक कॉलोनी, सिंधु वाडी के सामुदायिक भवन में श्री जपुजी साहब और श्री सुखमनी साहब का पाठ किया जाएगा। यह आयोजन पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और आध्यात्मिक शांति पाने के लिए किया जा रहा है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।