Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

नसीराबाद में आन लाइन परम योग पी 3 वाई आध्यात्मिक क्लास का आयोजन

अनवरत बरसात के बावजूद श्रद्धालुओं ने उपस्थिति देकर उठाया लाभ , अनेक सदस्यों ने लाईव (ऑन लाइन )क्लास में शामिल होकर लिया परामर्श एवं आशीर्वाद ये


नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर के फ्राम जी चौक के पास दूधिया मोहल्ला स्थित राज डेयरी वाली गली में शुक्रवार को परम योग,(पी 3वाई )आध्यात्मिक क्लास का ऑन लाइन आयोजन किया गया जिसमे पहुंच कर अनेक सदस्यों ने मां भारती शर्मा से आशीर्वाद एवं परामर्श लिया तथा अनुभव साझा किये  दोपहर एक बजे फ्राम जी चौक के पास स्थित मकान नंबर 1149में ऑन लाइन क्लास आरम्भ हुई, इस ऑन लाइन परम योग क्लास का लाइव प्रसारण पूरे देश में देखा गया, इस मौके पर श्रद्धालुओं और क्लास में उपस्थित सदस्यों ने परम धाम फरीदाबाद हरियाणा की मां भारती शर्मा के साथ अपने अनुभव साझा किये और बताया कि परम योग करने से उनको क्या क्या लाभ हये हैं,राजकीय चिकित्सक डॉ सुनीता जोशी, राजकीय कन्या महा विद्यालय नसीराबाद के व्याख्याता लक्ष्मी नारायण जोशी वरिष्ठ पत्रकार तथा अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष दिलीप राय शर्मा, पत्रकार राहुल वर्मा, श्याम सिंह सांखला, शिक्षिका मधु धाबाई, रिया टहलवानी, सुशील यादव,व्योम शर्मा आदि ने परम योग से होने वाले कार्यों और लाभ दोनों के बारे में जानकारी देते हुए भारती मां से अपनी समस्याओं के निदान हेतु परामर्श प्राप्त किया अजमेर जिले की परम योग प्रचारक एवं राजकीय सेवा से अवकाश प्राप्त पूर्व प्रधान अध्यापिका कामिनी शर्मा द्वारा अपनी पुत्री के निहारिका शर्मा के जन्म दिन के अवसर पर इस परम योग ऑन लाइन क्लास का आयोजन किया गया था जिसमें कल्याण जी शर्मा, कपिल जोशी, तथा नए सदस्यों गोरधन हिमथानी, दीक्षित यादव, हेमा पथरिया, पुष्पा आदि ने भाग लिया और परम योग से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की इस मौके पर परम धाम फरीदाबाद हरियाणा की मां भारती शर्मा ने निहारिका शर्मा को आशीर्वाद देकर शुभ कामनाएं दी और सभी सदस्यों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का संतोष जनक उत्तर देकर नियमित परम योग, करने और जीवन में सफलता अर्जित करने के गुर ( नियम) बताए और अजमेर जिले की प्रचारक कामिनी शर्मा को आशीर्वाद देते हुए सभी सदस्यों से आह्वान किया कि परम योग के प्रचार प्रसार और नियमित अभ्यास कर अपना और दूसरों का भी भला करते रहें इस ऑन लाइन परम योग क्लास का लाईव प्रसारण अजमेर सहित पूरे देश में सदस्यों द्वारा देखा गया और लिंक शेयर कर अनेक सदस्य गण इस ऑन लाइन परम योग क्लास में शामिल हुए और अपनी जिज्ञासाओं शंकाओं आदि का शमन किया परम योग से हो रहे कार्यों के चलते बड़ी संख्या में लोग परम धाम से जुड़ने को लालयित दिखाई दे रहे हैं और परम योग की सरलतम विधि जान कर लाभान्वित हो रहे हैं उल्लेखनीय है कि पिछले साल परम धाम फरीदाबाद हरियाणा की मां भारती शर्मा का 3सदस्यीय टीम सहित नसीराबाद पहली बार आगमन हुआ था उस दौरान नगर दूधिया मोहल्ले, पलसानिया रोड स्थित पुंडरीक नाथ मन्दिर, स्टेशन रोड स्थित गोविंद देव जी के मंदिर और हाउसिंग बोर्ड कालोनी में परम योग क्लास आयोजित की गई थी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर लाभ उठाया और उसके बाद प्रचारक कामिनी शर्मा के मान सरोवर कालोनी जयपुर स्थित पार्थ सारथी बिल्डिंग के फ्लैट में परम योग क्लास का आयोजन किया गया था जिसमें जयपुर के आसपास के जिलों के सदस्यों ने भी भाग लिया था और परम योग के बारे जानकारी प्राप्त कर जिज्ञासाओं का शमन किया था

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।