Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई _

अनन्त चतुर्दशी के दिन नगर के निजी स्थानों और सार्वजनिक पंडालों से ढोल ढमाके के साथ निकाली गई शोभायात्रा

श्रीनगर रोड स्थित फुल सागर सरोवर के निकट किया गया किया गया गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन __

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर नगर ने चल रहे गणपति महोत्सव का समापन हुआ, और घरों तथा सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए पंडालों से बप्पा की प्रतिमाओं को पूजा आरती के बाद जुलूस निकाल कर नाचते भजन गाते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रीनगर रोड स्थित फूल सागर तालाब के पास बने विसर्जन स्थल तक ले जाया गया जहां पर पूजा आरती करने के बाद भक्तों ने बप्पा से अगले बरस फिर आने की विनती करते हुए भीगी पलकों के साथ मार्मिक विदाई दी और प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया इस अवसर पर दिन भर बरसात की झड़ी लगी रही लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं नज़र आई और अबीर गुलाल तथा पुष्प वर्षा कर निकाली गई शोभा यात्रा में सभी समाजों के और सभी आयु वर्गों के भक्तों ने हिस्सा लिया और प्रथम पूज्य गणेश जी को भावुक विदाई दी इस मौके पर पुलिस का माकूल इंतजाम विसर्जन स्थल के आसपास दिखाई दिया जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और शान्ति पूर्वक गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।