Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

फिर चला अतिक्रमण कारियो पर छावनी परिषद का पीला पंजा

 

दूधिया मोहल्ले में अवैध रूप से बनाए गए चबूतरे तोड़े __

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद प्रशासन द्वारा बरसात के चलते रोका गया गलियों का निर्माण कार्य आज से वापस शुरू किया गया  वहीं दूधिया मोहल्ले के प्रेम प्रकाश आश्रम से लेकर राज नारायण रोड तक की गली में अवैध रूप से बनाए गए अनेक चबूतरों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया और अतिक्रमण विरोधी दस्ते द्वारा क्षेत्र के कई मकान मालिकों को छज्जे तोड़ने बाबत चेतावनी दे दी गई छावनी परिषद के सीईओ डॉक्टर गुप्ता के निर्देश पर गली मोहल्लों की बेहाल और टूटी फूटी सड़को और नालियो के जीर्णोद्धार का कार्य बुधवार को शुरू हो गया है जिसमे गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है

दूधिया मोहल्ले के गलियों का निर्माण कार्य आर .सी. सी .का किया जाने पर क्षेत्रीय निवासी गोपाल, राजेश , आदि ने संतोष जताया वहीं कांग्रेसी नेता योगेश परिहार ने भी मौके पर हो रहे गली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया और बताया कि इस गली का जीर्णोद्धार लगभग 30 वर्ष बाद कराया जा रहा है जिसके लिए छावनी परिषद द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता से उन्होंने तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने निवेदन किया था

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।