Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

छावनी परिषद द्वारा सुबह सवेरे ही शुरू किया गया स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा अभियान

मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता, मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया, रोटरी क्लब सदस्यों और आमजन ने की सहभागिता __

नसीराबाद( योगेन्द्र बुलचन्दानी )प्रधानमंत्री कार्यालय की पहल पर‘एक दिन – एक घंटा – एक साथ श्रमदान’ के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा – 2025 कार्यक्रम का आयोजन छावनी परिषद, नसीराबाद द्वारा गुरुवार सुबह स्थानीय हनुमान चोक पर किया गया जिसमें शिरकत करते हुए छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता, नागरिक क्षेत्र के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया , रोटरी क्लब के सदस्यों आम नागरिको और छावनी परिषद स्टॉफ ने हनुमान चोक लोधा मोहल्ले में सफाई कार्य किया और सभी को सफाई तथा स्वच्छता रखने हेतु प्रेरित किया  इस दौरान छावनी परिषद प्रशासन ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे ऐसे कार्यक्रमो में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान दें। छावनी परिषद द्वारा यह भरोसा जताया गया कि जनता का छोटा सा प्रयास भी आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा। आज सुबह 8 बजे से हनुमान चोक पर कार्यक्रम का आरंभ हुआ जिसमें उत्साह पूर्वक आमजन ने गणमान्य लोगों और अधिकारियों के साथ सफाई कार्य किया और दूसरों को भी स्वच्छता का संदेश दिया इस दौरान लोधा मोहल्ले क्षेत्र में सफाई कार्य किया गया , और दुकानदारों को भी कचरा पात्र का इस्तेमाल करने और गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।