भारत भूमि – (केकड़ी) श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी के 9 छात्र-छात्राओं ने 69वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर चयनित होकर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता अकादमी के संयोजन में राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान, केकड़ी में आयोजित हुई जिसमें 17 वर्ष छात्रा वर्ग (एम.एल.डी. इंटरनेशनल अकादमी) से आराध्या दाधीच, आराध्या शर्मा, 17 वर्ष छात्र वर्ग से पारस मेघवंशी, अनमोल दाधीच, 19 वर्ष छात्र वर्ग से दक्ष वैष्णव, आशाराम जाट, पुष्पराज गुर्जर तथा 19 वर्ष छात्रा वर्ग से इन्दू बाला शर्मा और अनामिका चौधरी का चयन हुआ। राज्य स्तरीय चयनित खिलाड़ियों का एम.एल.डी. परिवार द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक, प्रधानाचार्या संगीता कुमावत, विनीता जोशी, शारीरिक शिक्षक अभिषेक शर्मा, मनोज कुमार वर्मा और विनोद कुमार साहू मौजूद रहे। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं की प्रतियोगिता अग्रसेन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिंडौन सिटी (करौली) में तथा छात्र वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंगलपुरा (झालावाड़) में 1 से 7 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि ये प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण -----
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी
श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव
बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र
ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल
जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर
सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं
