भारत भूमि (कार्तिक शर्मा) पुष्कर : तीर्थ गुरु पुष्कराज की पावन धरा पर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल में श्रीमद् भागवत चरण वंदना का शुभारंभ 29 सितम्बर से होने जा रहा है। खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित यह कार्यक्रम 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन समिति के अनुसार, श्रीमद् भागवत चरण वंदना का वाचन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्वान संत प्रवचनकार श्री राजेन्द्र गोपाल शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से होगा। इस दौरान भक्तजन कथा श्रवण के साथ भक्ति रस में सराबोर होंगे। आयोजन के अंतिम दिन 5 अक्टूबर को भव्य श्री राधा प्रकाट्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विविध धार्मिक अनुष्ठान, भजन संकीर्तन और श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालु समाज से इस पुण्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर श्रीमद् भागवत कथा का लाभ लेने की अपील की गई है।
ब्रेकिंग
