नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) लोरी रोड स्थित गुरुद्वारा में गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया गुरुद्वारे को आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था गुरुद्वारा प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 3 नवम्बर से 5 नवम्बर 2025 तक आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को अखंड पाठ साहिब स्थापना से हुआ मंगलवार, 4 नवम्बर को प्रातः 10:15 बजे मध्य भोग अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया बुधवार को निशान साहिब सेवा एवं अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात कीर्तन दरबार और कथा प्रवचन का आयोजन हुआ कार्यक्रम का समापन अरदास के बाद गुरु के अटूट लंगर के साथ किया गया इस अवसर पर नसीराबाद शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और सैन्य छावनी क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अखंड पाठ साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरु का लंगर ग्रहण किया।
