Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की विशेष बैठक आयोजित

नसीराबाद( योगेन्द्र बुलचन्दानी )राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)जिला अजमेर के निर्वाचन के पश्चात जिला अजमेर की प्रथम जिला बैठक का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खाटाओली,नसीराबाद में भंवर सिंह राठौड़ प्रवासी पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक राष्ट्रीय के मार्गदर्शन में एवं धर्मेंद्र सिंह नरूका जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय,की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई  इसमें आगामी 16 नवंबर को आयोजित होने वाली महिला गोष्टी पर चर्चा की गई इसके बाद प्रदेश सम्मेलन पर चर्चा हुई साथ ही मीडिया कार्यशाला पर भी चर्चा एवं मंथन किया गया उसके बाद  हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ कार्यक्रम पर चर्चाकी गई साथ ही  प्रवास कार्यक्रम पर चर्चा की गई और जिला स्तर पर होने वाले अभ्यास वर्ग पर भी विस्तृत चर्चा की गई
बैठक में तय किया गया कि शिक्षक समस्याओं का संकलन किया जाए और उनके शीघ्र निस्तारण किया जाए ,यह आश्वासन बैठक में दिया गया बुद्धवार को जो जिला बैठक आयोजित की गई उस बैठक में अजमेर जिले की 12 उप शाखा से अपेक्षित सदस्य अध्यक्ष मंत्री महिला मंत्री कोषाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रदेश कार्यकारिणी के अजमेर जिले के सदस्य उपस्थित रहे जिला बैठक में अपने उद्बोधन में भंवर सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने बताया कि महिला गोष्ठी का आयोजन सभी उप शाखा पर होगा एवं उनके स्थान तय किए गए प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि अभ्यास वर्ग इस वर्ष से जिला स्तर पर आयोजित होगा और इसकी विस्तृत जानकारीभी प्रदान कीl प्रदेश सम्मेलन का आयोजन जनवरी माह में बांसवाड़ा में किया जाएगा इसके बारे में जानकारी दी गईl नसीराबाद उप शाखा के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का जो लोकार्पण किया गया उसकी नसीराबाद उप शाखा का यह कार्य एक अनुकरणीय कार्य है इस कार्य में प्रत्यक्ष रूप से एवं अप्रत्यक्ष रूप से जिसने भी सहयोग किया उनका सम्मान संयोजक महावीर प्रसाद वर्मा एवं नसीराबाद उप शाखा का कार्यकारिणी के द्वारा किया गया

इसी क्रम में मीडिया कर्मियों शैलेन्द्र गोयल दिलीप राय शर्मा, अमित चौकड़ीवाल, रियाज़ अहमद, निखिल गुर्जर, अजित सेठी, राहुल वर्मा,श्याम सिंह सांखला, योगेंद्र बूलचंदानी, पीयूष जिन्दल आदि का स्मृति चिन्ह भेंट कर अपर्णा ओढ़ा कर स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नरूका ने सभी का आभार प्रकट किया जिला बैठक में सभी उपशाखा के अपेक्षित सदस्य जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवासी पर्यवेक्षक भंवर सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष जिला संगठन मंत्री सत्यनारायण शर्मा संभाग संगठन मंत्री गोविंद लाल शर्मा प्रदेश निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे जिला बैठक का संचालन जिला संगठन मंत्री सत्यनारायण शर्मा के द्वारा किया गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।