Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

व्यापारिक महासंघ ने एडीएम नरेन्द्र मीणा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं और छज्जे गिरने की घटनाओं पर की चर्चा

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एडीएम नरेन्द्र मीणा से मुलाकात कर अजमेर के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि नगर निगम के किरायेदार दुकानदारों की लीज अवधि समाप्त होने के बावजूद उसका नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे दुकानों की मरम्मत और आधुनिक फिटिंग कार्य रुक गए हैं तथा कई स्थानों पर हादसे हो चुके हैं। पदाधिकारियों ने कचहरी रोड पर दुकानों के छज्जे गिरने की घटना के पीड़ित व्यापारियों से भी स्थल पर जाकर मुलाकात की और नगर निगम की महिला अधिशासी अभियंता सहित अधिकारियों से वार्ता कर लम्बित फाइलों के शीघ्र निस्तारण एवं प्रतिष्ठानों के नियमन की मांग की। महासंघ ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी लीज अवधि बढ़ाने की अपील की है। इस अवसर पर नवनियुक्त एडीएम नरेन्द्र मीणा का राजेन्द्र मूरजानी, रमेश लालवानी, महेन्द्र बंसल, अनिल आडवाणी, शराफत हुसैन घोसी, किशन पारीक आदि ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और ‘श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ’ की पुस्तिका तथा राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास से प्रकाशित परमार्थी साखियां भेंट कर अभिनंदन किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।