Logo
ब्रेकिंग
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत

भगवान झूलेलाल पर विवादित टिप्पणी के बाद बघेल पर कार्रवाई तेज, रायपुर पुलिस ने कसा शिकंजा, आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अमित बघेल की खोज में पुलिस अलर्ट, इनाम का ऐलान

भारत भूमि (रायपुर) : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करते हुए उन पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। सोमवार को पुलिस ने अमित बघेल के कई करीबियों के घरों पर छापेमारी की, जबकि आशंका जताई जा रही है कि वे गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी परिचित के घर में छिपे हुए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

मामला छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दौरान राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से जुड़ा है, जिसके बाद अमित बघेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता भगवान झूलेलाल जी पर विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में तीव्र विरोध प्रदर्शन किए थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।