Logo
ब्रेकिंग
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की मौजूदगी में पुष्कर में होगी अजमेर सरस डेयरी की 34वीं आमसभा, 21 नवम्बर से दूध दर ₹10 प्रति फैट

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : अजमेर सरस डेयरी की 34वीं वार्षिक आमसभा 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे पुष्कर स्थित जाट विश्रामस्थली में आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता सरस डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी करेंगे। इस महत्वपूर्ण सभा में लगभग 600 सदस्य भाग लेंगे, जहां वित्तीय वर्ष 2024–25 के आय-व्यय की स्वीकृति, वर्ष 2026–27 के प्रस्तावित बजट और कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इसी के साथ दुग्ध समितियों एवं उत्पादकों की समस्याओं के समाधान पर भी मंथन किया जाएगा। डेयरी ने घोषणा की है कि 21 नवम्बर से 31 मार्च 2026 तक प्रति फैट दूध दर ₹9.75 से बढ़ाकर ₹10 कर दी जाएगी। दोपहर 1 बजे आयोजित खुले अधिवेशन में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल का श्वेत क्रांति और दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना से गहरा जुड़ाव रहा है, जिनके प्रयासों से दुग्ध भुगतान की कई किस्तें पशुपालकों को समय पर मिली हैं। राज्यपाल का स्वागत अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मदन गोपाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष गणेश चौधरी, उप जिला प्रमुख हगामी लाल चौधरी तथा सरस डेयरी संचालक मंडल के सदस्य करेंगे। राज्यपाल की उपस्थिति से पशुपालकों में भारी उत्साह है, और कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने स्थल का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया है। सरस डेयरी ने सभी दुग्ध उत्पादक समितियों और प्रगतिशील पशुपालकों से बड़ी संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।