Logo
ब्रेकिंग
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि

क्रिसमस और उर्स मेले में थोक खरीददारी के लिए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ देगा सहयोग, प्रमुख बाजारों में मिलेगा मार्गदर्शन

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी क्रिसमस पर्व और उर्स मेले के अवसर पर बाजारों में खरीददारी करने वाले ग्राहकों और आम नागरिकों को थोक बाजारों के उचित विक्रेताओं व उनके विक्रय स्थलों की जानकारी प्रदान करने के लिए महासंघ के प्रतिनिधि निरंतर सहयोग करेंगे। महासंघ के उपाध्यक्ष व डिग्गी बाजार अध्यक्ष विजय गोयल तथा संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने कहा कि महासंघ सदैव सभी त्यौहारों पर व्यापारियों और उपभोक्ताओं को उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करता रहा है। इस अवसर पर नला बाजार, सदर बाजार, खाईलैण्ड मार्केट, मदार गेट, पडाव संजय मार्केट, पुरानी मण्डी, दरगाह बाजार, डिग्गी प्लाजा मार्ग, रामगंज, कचहरी रोड, गंज, नया बाजार, गांधी बाजार, क्रिश्चियन गंज, आदर्श नगर, देहली गेट, पंचोली चौराहा, रावण की बगीची, नारीशाला, भैंसा कॉम्प्लेक्स, गिदवानी बाजार, अहाता मोहल्ला, बिमला मार्केट, तिब्बती मार्केट, सुभाष नगर, अजय नगर, वैशाली नगर, खजाना गली, पृथ्वीराज मार्ग, अजमेर टावर सहित विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारी भी सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, कार्याध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, संरक्षक संतोष बर्मन, ओमप्रकाश टांक, मुख्य संरक्षक कालीचरण खण्डेलवाल और संस्थापक महासचिव रमेश लालवानी ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि क्रिसमस और उर्स मेले के दौरान सुरक्षित, संगठित और पारदर्शी व्यापार के लिए महासंघ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्राप्त करें।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।