भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर :विश्वविख्यात संत प्रेमानन्द गोविन्द शरण महाराज के स्वस्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना के लिए विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपनी–अपनी परंपराओं के अनुसार प्रार्थना, अरदास और आराधना की। जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राजेन्द्र मूरजानी ने रामेश्वरम् मंदिर, वैशाली नगर में पूजा-अर्चना की, वहीं बाबा दीप सिंह सेवा समिति के सरदार बलबीर सिंह और सरदारनी हरजीत कौर ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष सुखमनी साहिब का पाठ कर अरदास की। बाबा हरदयाल कुटिया के संत प्रकाश उदासी ने जपुजी साहिब का पाठ कर नित-नेम से झूलेलाल भगवान से आराधना की। वरिष्ठ पत्रकार अजयमेरू सेवा समिति के दिनेश गोस्वामी ने काली माता मंदिर में प्रार्थना की, जबकि महन्त टहलगीरी गोस्वामी ने राजावीर दरबार में पल्लव प्रार्थना की। हाजी सद्वरूद्दीन कुरेशी, बद्वरूद्दीन कुरेशी, शराफ़त हुसैन घोसी और अनवर हुसैन धोसी ने नमाज पढ़कर दुआ की। श्रीमती कुशाल जैन ने महावीर स्वामी से, श्रीमती सोनी और गुणवन्त राहुल ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष, तथा मोहित लालवानी ने खाटू श्याम बाबा के समक्ष आराधना की। गर्म वस्त्र विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष चो गियाल्तसेन ने महात्मा बुद्ध और दलाई लामा की प्रतिमा के आगे प्रार्थना की, वहीं गोविन्द लालवानी ने झूलेलाल भगवान के समक्ष प्रार्थना कर संत प्रेमानन्द गोविन्द शरण महाराज के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की।
ब्रेकिंग
