Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

जीर्णोद्धार के बाद छावनी परिषद् द्वारा संचालित ‘उड़ान स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन’ का लोकार्पण समारोह आयोजित

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी) भारत  सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन छावनी परिषद् नसीराबाद द्वारा संचालित ‘उड़ान स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन ‘के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत बुधवार को स्कूल प्रांगण में भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छावनी परिषद् अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरिश कुमार थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कमांडर आर के यादव,मेडम सोनिका,छावनी परिषद सीई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता एवम वेरिड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील गादिया उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर हरीश कुमार, ब्रिगेडियर आर.के. यादव, व अन्य अतिथियों का छावनी परिषद् सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता व स्कूल की स्पीच थैरेपिस्ट भारती नगवान द्वारा पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।लोकार्पण समारोह में संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने कहा कि उड़ान स्कूल का पुनर्निर्माण केवल एक भवन निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विशेष जरूरतों वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्कूल के निर्माण कार्य में जुड़े सभी कारीगरों, मिस्रियों, कर्मचारियों तथा छावनी परिषद टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही डॉ. नीतिश गुप्ता के विशेष सहयोग की सराहना की छावनी परिषद् सीईओ डॉ. नीतिश गुप्ता ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी बच्चों को प्रेरणादायी पंक्तियाँ सुनाते हुए कहा कि, “औरों से थोड़े अलग हैं ये, पर कमजोर नहीं। खास हैं ये, जो मुश्किलों में भी मुस्कुराते हैं। इनकी मुस्कान में झलकता है जिंदगी का असली रंग।” उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को दया नहीं, बल्कि प्यार, सम्मान और सहयोग की आवश्यकता होती है, और उड़ान स्कूल इसी भावना का प्रतीक है। व छावनी परिषद सीईओ नितिश गुप्ता ने उड़ान स्कूल को विकसित करने के लिए ब्रिगेडियर हरीश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान बताया धन्यवाद दिया कार्यक्रम में ब्रिगेडियर आर.के. यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि नसीराबाद के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि यहां विशेष बच्चों के लिए इतना उत्कृष्ट विद्यालय विकसित किया गया है।इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि उड़ान स्कूल इतना सुंदर और सुविधा युक्त हो जाएगा यह सब छावनी परिषद सीई ओ डॉक्टर नीतीश गुप्ता की सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट कार्य शैली के कारण संभव हो पाया है यादव ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप भी कुछ समय इन बच्चों के साथ आकर गुजारे और इन बच्चों को अलग न समझें इस अवसर पर कर्नल गौरव, मनोनीत सदस्य सुशील कुमार गदिया,ओवरसियर विश्वेन्द्र ,प्रवीण यादव,संजयशर्मा,रवि प्रकाश,छोटेलाल,धर्मेन्द्र,आकाश,शिवराम सहित नगर के भाजपा अध्यक्ष संजय यादव, सतीश पारचे, नितिन शर्मा, छावनी परिषद कर्मचारी तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।