शहीद स्मारक पर होगा मुख्य कार्यक्रम , छावनी परिषद द्वारा किया जायेगा सड़कों व विकास कार्यों का लोकार्पण
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) देश की आज़ादी की लड़ाई में सबसे पहले राजस्थान में आज़ादी का शंखनाद करने वाली सैन्य नगरी नसीराबाद का 208 वा स्थापना दिवस आज छावनी परिषद रोटरी क्लब और प्रेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से मनाया जाएगा , मुख्य समारोह फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित किया जाएगा फूला गंज पार्क जीर्णोद्धार और दक्षिण सीसी सड़क का लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार होंगे कार्यक्रम 11बजे होगा यह काम 23लाख की लागत से किया गया है इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे छावनी परिषद द्वारा नसीराबाद स्थापना दिवस तथा शिलान्यास कार्यक्रम साढ़े 11 बजे शुरू होगा साथ ही आज नगर के फूला गंज पार्क का लोकार्पण और सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा इस मौके पर छावनी परिषद द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी और नसीराबाद के यशस्वी इतिहास पर प्रकाश डाला जाएगा और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे केक काटा जाएगा और मिठाई वितरित की जाएगी पूरे दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और शाम 5बजे गांधी चौक क्षेत्र स्थित युवक पठनालय में काव्य गोष्ठी सहित सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं पत्रकारों गणमान्य लोगों का सम्मान संस्था द्वारा किया जाएगा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नव नियुक्त पुलिस उप अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव होंगेऔर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका ई ओ पिंटू लाल जाट वेरीड बोर्ड सदस्य सुशील गदिया होंगे
