Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

नसीराबाद का 208वास्थापना दिवस समारोह उल्लास पूर्वक मनाया गया

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) सैन्य शूरवीरों की एतिहासिक नगरी नसीराबाद का 208वा स्थापना दिवस आज छावनी परिषद के तत्वाधान में उल्लास पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार द्वारा फूला गंज गार्डन में आयोजित समारोह में गार्डन और नव निर्मित सड़क के लोकार्पण किया गया इसकी अनुमानित लागत 24 लाख रुपये है इसके बाद मुख्य स्थापना दिवस समारोह फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया जहां पर क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर कुमार, सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता, एसडी एम देवी लाल यादव, पुलिस उप अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव, मनोनीत सदस्य सुशील गदिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव के साथ शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद इस सड़क को जोड़ने अन्य सड़क मार्गों का उद्घाटन किया जिसकी लागत 76 लाख रुपये आएगी कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों सफाई कर्मियों द्वारा रैली निकाली गई जिसको ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा ने कहा कि नसीराबाद वीरों की नगरी है इसका आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान रहा है 1857की क्रांति यही है शुरू हुई थी हमें इस बात का गौरव है कि इस क्षेत्र की सेवा का अवसर मिला है किंतु यहां पर लोगों की सिविल राइट्स की कमी है रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं इस पर ओर आमजन की सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता का कार्यकाल विकास कार्यों को लेकर बढ़िया रहा है आगे भी जन सुविधाओं से विस्तार किया जाएगा बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने बताया कि यह उनका दूसरा कार्यकाल है वह मेजर के रूप में पहली बार आए तब यह नहीं जानते थे कि एक दिन यहां के सबसे बड़े पद पर तैनात होकर आयेंगे तब से अब तक काफी कुछ बदल गया जन हितकारी कार्यों में काफी इजाफा हुआ है आगे भी ऐसे कार्य होंगसीई ओ डाक्टर गुप्ता ने नगर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए यहां कार्य करने पर हर्ष व्यक्त किया और बताया कि अनेक विकास कार्यों को कराया जा रहा है करोड़ों रुपयों के कार्यों से स्वच्छ व्यवस्थित और सुंदर नगर यहां के निवासियों को मिले यही कोशिश है एसडी एम देवी लाल यादव ने मतदाताओं से अपील की कि सभी मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने में सहयोग दे यह अत्यंत आवश्यक है बी एल ए को सहयोग देने से काम जल्दी हो जाएगा पुलिस उप अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने सभी से यातयात नियमों के पालन करने हेलमेट पहनने और साइबर जागरूकता की अपील की

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।