
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में चल रहे वार्षिकोत्सव के चौथे दिन श्री अमरपुर स्थान जयपुर से पधारे श्री सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज व संत मण्डली का संपूर्ण समाज द्वारा ढोल शहनाइयों के साथ स्वागत किया गया। आश्रम पर चल रहे हवन की पूर्णाहुति हुई तत्पश्चात् आश्रम के शिखर पर धर्म ध्वज़ा लहराई गई व साईं टेऊँराम की धूनी पर सभी प्रेमी झूम उठे । एवं संतों व गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग व प्रवचन का आयोजन हुआ। एवं जिसने सतवीर महाराज ने अपने मन को शांत करने की युक्ति बताते हुए कहा कि भगवान वि गुरुदेव के नाम जप से ही अंतर की शांति प्राप्त होगी एवं निरंतर चल रहे जाप से हमारे बुरे कर्म जो हमने अपनी ज़िंदगी में किए है उन के फल को भोगने की शक्ति भी उसी नाम जप से मिलेगी। शाम को संतों के प्रवचन हुए एवं सेवा मण्डली देता संतों का स्वागत हुआ ईवा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बचो द्वारा स्वामी जी के सुंदर भजनों पर नृत्य हुआ । बुधवार को प्रातः 8 बजे मंदिर में विराजमान भगवान व श्री गुरु महाराज जी के श्री विग्रहों का पूजन किया जाएगा 9 बजे से प्रभु प्रार्थना व संतों का सत्संग शुरू होगा व अंत में श्री गुरु महाराज जी द्वारा प्रवचन व पल्लव अरदास कर वार्षिकोत्सव की समाप्ति होगी सभी प्रेमियों के लिए आम भंडारा की व्यवस्था रहेगी।
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण -----
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी
श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव
बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र
ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल
जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर
सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं
