Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

वासुदेव देवनानी ने श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज में गीता जयंति व मोक्षदा एकादशी पर की महाआरती

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री श्याम प्रेमी बाजार व्यापारिक एसोसिएशन व श्री श्याम प्रेमी मंडल के तत्वावधान में हारे के सहारे श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर में मोक्षदा एकादशी व गीता जयंति के अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पंडित मुकेश गौतम के मंत्रोच्चार के साथ महाआरती कर बाबा का केक काटकर पूजन किया। कार्यक्रम में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल, संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी, दरगाह बाजार अध्यक्ष किशन छबलानी, वैशाली नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम छबलानी, आगरा गेट अध्यक्ष सुरेश तंबोली, गंज अध्यक्ष मानमल गोयल, श्याम प्रेमी मंदिर समिति अध्यक्ष प्रकाश अगन छबलानी, कार्यकारी अध्यक्ष विजय छबलानी सहित राजा छबलानी, द्वारका प्रसाद शर्मा, दयाल भाई, पार्षद सुभाष जाटव व केके त्रिपाठी को माल्यार्पण, दुपट्टा और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। महाआरती उपरांत आयोजन मंडल के शिव कुमार भागचंदानी, सन्नी छबलानी, पंकज छबलानी, दिनेश कुमार टांक आदि ने भी सम्मान किया। श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री श्याम प्रेमी बस्ती के श्रद्धालु, बाजार की महिलाएं, पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विजय छबलानी ने बताया कि श्री श्याम प्रेमी बाजार प्रतिदिन ‘हारे के सहारे श्याम हमारे’ के नारों से गुंजायमान रहता है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।