Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

अजमेर से ग्रामीण रूटों पर लोकल बसें चलाने की मांग लेकर शिव सेना का धरना प्रदर्शन

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )शिव सेना के कार्यकर्ताओ ने आज सुबह दस बजे से नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी लोकेश बोयत के नेतृत्व में स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर नसीराबाद , राम सर बाघ सूरी बनेवड़ा भिनाय आदि ग्रामीण रूटों पर लोकल बसें संचालन किए जाने की मांग लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया धरना खत्म होने पर उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव को देंगे ज्ञापन __ शिव सेना नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी लोकेश बोयत और उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बाघ सूरी ( बनेवड़ा )रामसर भिनाय नसीराबाद शहर आदि रूटों पर अजमेर से लोकल बसें संचालन किए जाने की मांग लेकर आज रोडवेज बस स्टैंड पर धरना देने के बाद उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव को मुख्य मंत्री, परिवहन मंत्री अजयमेरू आगार प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अरसे से लोकल बसें संचालन का काम ठप पड़ा है और क्षेत्र की जनता परेशान हो रही है लेकिन प्रशाशन ध्यान नहीं दे रहा है और हाल यह है कि लोकल बसें खत्म हो चुकी हैं जिसका सबसे ज्यादा कष्ट ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है क्योंकि फास्ट और एक्सप्रेस बसे रास्ते की सवारी नहीं बैठाती हैं और हाइवे से होकर निकल जाती हैं सभी दुखी हैं पहले इन सभी रूटों पर लोकल बसें चलती थी और टेक्सी जीपे भी थी जिनको बंद कर देने से आवागमन के साधन समाप्त हो गए हैं और लोग परेशान हो रहे हैं इसके मद्देनजर आज शांति पूर्ण धरना कर ज्ञापन सौंपा जाएगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।