नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) छावनी परिषद के इतिहास में पहली बार नसीराबाद छावनी को ई _छावनी मॉड्यूल के उत्कृष्ट संचालन , डिजिटल सेवाओ में उल्लेखनीय सुधार एवं जन सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु प्रारम्भ किए गए नवाचार कार्यक्रम “जन संवाद छावनी परिषद आपके द्वार”के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिष्ठित “रक्षा मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान आगामी 16दिसम्बर 2025को नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह द्वारा छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता को प्रदान किया जायेगा यह उपलब्धि नसीराबाद छावनी परिषद की पारदर्शी कार्य प्रणाली, आधुनिक प्रबंधन प्रणाली, जन केंद्रित सेवाओं, और तकनीकी उन्नयन की दिशा में किए गए प्रभावी प्रयासों का प्रतीक है , जो नसीराबाद को विकास की एक नई राह पर अग्रसर करता है, गौरतलब है कि नसीराबाद छावनी परिषद के वर्तमान मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता के कार्यकाल के दौरान उन्हें पहले भी 28अगस्त 2025को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अवार्डसे सम्मानित किया जा चुका है
