Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

ई छावनी सेवाओं में उत्कृष्ठ कार्य हेतु छावनी परिषद नसीराबाद को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान _

रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने विशेष कार्यक्रम में ब्रिगेडियर हरीश कुमार, सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता सहित छावनी परिषद टीम को प्रदान किया पुरस्कार 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) ई छावनी मॉड्यूल्स के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल सेवाओ के सुदृढ़ीकरण तथा नागरिक सुविधाओं को ज्यादा पारदर्शी व सर्व सुलभ बनाने हेतु नसीराबाद छावनी परिषद को नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया छावनी परिषद नसीराबाद ने अपने गौरवपूर्ण इतिहास में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि मंगलवार को उस समय दर्ज की जब देश के रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह द्वारा नसीराबाद छावनी परिषद को देश भर की सैन्य छावनियो में उत्कृष्ट कार्यों हेतु छावनी परिषद की टीम को पुरस्कृत किया, ये सम्मान नई दिल्ली में आयोजित खास कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह द्वारा नसीराबाद छावनी के ब्रिगेडियर हरीश कुमार छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता, और छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक प्रवीण यादव और कनिष्ठ अभियंता विश्वेंद्र सिंह को प्रदान किया गया, इस अहम कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा देश भर की विभिन्न छावनी परिषदो के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे, कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा ई छावनी पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को जन्म _मृत्यु प्रमाण पत्र , सम्पत्ति कर भुगतान, आन लाइन शिकायत निवारण, भवन निर्माण अनुमति सहित अन्य अनेक सेवाएं डिजिटल माध्यम से मुहैय्या करवाई जा रही हैं, छावनी परिषद की इस पहल से न केवल छावनी परिषद की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आई है अपितु आमजन को भी त्वरित एवं सुगम सेवाएं मिलना सुनिश्चित हो गया है, कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने नसीराबाद छावनी परिषद की कार्य शैली की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के सफल उपयोग से प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत होता है, उन्होंने नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा किए गए नवाचारों को अन्य छावनियों के लिए भी अनुकरणीय बताया, इस सम्मान से छावनी परिषद नसीराबाद के कर्मचारियों में हर्ष के साथ उत्साह का संचार होता दिखाई दे रहा है और छावनी परिषद प्रशासन ने इस उपलब्धि को टीम वर्क का परिणाम बताते हुए भविष्य में इन डिजिटल सेवाओ को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।