Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

दहाड़ 3.0 : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास में खेलों के उत्साह के साथ वार्षिक खेलोत्सव का भव्य आगाज़

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में वार्षिक खेल दिवस दहाड़ 3.0 का आयोजन ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरज जैन (उप महापौर, नगर निगम) तथा विशिष्ट अतिथि बाल मुकुंद माहेश्वरी (सचिव, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल), बसंती सेठी एवं विनोद ईनाणी की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों एवं विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर खेलोत्सव का शुभारंभ किया गया। खेल दिवस के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने लॉन्ग जंप, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो जैसी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं रस्सा कस्सी में टीम भावना और जोश देखने को मिला तथा ताइक्वांडो-कराटे के रोमांचक प्रदर्शनों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच आयोजित पाँच ओवर के क्रिकेट मैच में शिक्षक वर्ग विजयी रहा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हितेश विधानी का रहा। मुख्य अतिथि नीरज जैन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को भी विकसित करते हैं। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खेल समारोह के संचालक एवं रेफरी शारीरिक शिक्षक दिनेश झांकल रहे तथा मंच संचालन शिक्षिकाएँ मेघा शर्मा एवं उर्वशी कच्छावा ने किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।