भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : डॉ. कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अजयमेरू के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्री नगर शिव मंदिर परिसर में निःशुल्क सामान्य रोग परामर्श, फिजियोथेरेपी एवं सी.पी.आर. प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ नथमल जी मिश्रा (संरक्षक, मंदिर समिति), सुरेश जी मित्तल, गौरव जी खंडेलवाल, ओमप्रकाश जी खंडेलवाल, डॉ. एस. डी. मिश्रा, रतनपुरी गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिनका शिविर की सफलता में विशेष योगदान रहा। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार जैन एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गरिमा शर्मा ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा फिजियोथेरेपी संबंधी मार्गदर्शन भी किया। विशेष रूप से आयोजित सी.पी.आर. प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित लोगों को आपात स्थिति में सही समय पर जीवन बचाने की महत्वपूर्ण तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत रुचि और उत्साह के साथ सीखा। शिविर के दौरान कुल 48 मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। स्थानीय नागरिकों ने डॉ. कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान एवं सहयोगी संस्थाओं के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं से लाभान्वित हो सकें।
ब्रेकिंग
