Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

शास्त्री नगर स्थित लाडली घर में लुई ब्रेल जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई

भारत भूमि (अजमेर) : शास्त्री नगर स्थित लाडली घर दृष्टिबाधित कन्या शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास में दृष्टि जगत के मसीहा लुई ब्रेल की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दृष्टिबाधित छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से की गई, साथ ही छात्राओं ने लुई ब्रेल के जीवन और उनके प्रेरणादायी योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत गुरुदेव डॉ. कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि ईश्वर यदि जीवन में कोई कमी देते हैं तो उसके बदले अतिरिक्त ऊर्जा और उत्साह भी प्रदान करते हैं, आवश्यकता है अपनी कमजोरी को ही अपनी शक्ति बनाने की, जिससे कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। समारोह की अध्यक्षता आर.एस. निर्माण ने की, जबकि समाजसेवी डॉ. एस.डी. मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुभाष शर्मा ने भोले शिव की स्तुति प्रस्तुत की तथा पुष्पा क्षेत्रपाल ने नववर्ष गीत का गायन किया। अंत में लाडली घर की अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जय गोयल, अभय मिश्रा, श्रीमती कुसुम मिश्रा, जादूगर डॉ. हेरती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दृष्टिबाधित बालिकाओं की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।