Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर :
आज दिनांक 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के कार्यकर्ता गांधी भवन चौराहे पर एकत्रित हुए और भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी तथा आमजन को मिठाई वितरित की। शहर जिला महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक जीवन संगठन के प्रति निष्ठा, सशक्त संगठन क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिन्होंने छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक हर भूमिका को कर्तव्यबोध और कर्मठता से निभाया है। जिला महामंत्री राजेश घाटे ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की संगठन क्षमता और लाखों कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ तपस्या है, और ऐसे समय में नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन को नई ऊर्जा और नई गति देगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा, दीपक शर्मा, पार्षद रजनीश चौहान, सुभाष जाटव, गंगाराम सैनी, रवि वैष्णव, संजय जेदिया, बृजेश माथुर, नितेश, रजनीकांत बिजावत, विजय टांक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।