भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक लखोटिया, उपाध्यक्ष माहेश्वरी पब्लिक स्कूल रहे, वहीं श्याम सुन्दर माहेश्वरी, संयुक्त सचिव, मदन टवानी एवं विनोद इनाणी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया।

अपने उद्बोधन में अशोक लखोटिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है तथा विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और देश सेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन अत्यंत आवश्यक है क्योंकि आज की युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और राष्ट्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें कक्षा 11 के छात्र अर्जुन गहलोत एवं हर्षवर्धन के भाषण विशेष रूप से सराहे गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता तथा संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। मंच संचालन नीता भाटी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। संपूर्ण विद्यालय परिसर “जय हिंद” एवं “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।
