भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : UGC के कथित काले कानून के विरोध में अजमेर में स्वर्ण समाज ने एकजुट होकर हुंकार भरी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में राजराजेश्वर मंदिर, थाना कोतवाली के पास आयोजित बैठक में स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कानून को वापस लेने और सामान्य जाति पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग करते हुए व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुवार शाम 5 बजे नयाबाजार चौपड़ा पर UGC कानून की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। साथ ही, इस कानून पर चुप्पी साधने वाले स्वर्ण समाज के नेताओं को प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां भेजकर अपना विरोध जताया जाएगा। सभा में जिला अध्यक्ष नरेश मुदगल, अजमेर व्यापारिक महासंघ अध्यक्ष महेंद्र बंसल सहित विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद, अधिवक्ता और समाज के अनेक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज हित में अन्यायपूर्ण प्रावधानों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे।
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण -----
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी
श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव
बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र
ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल
जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर
सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं
