नसीराबाद के स्थापना दिवस समारोह में 20नवम्बर 2025को सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा द्वारा किया गया था शिलान्यास
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) गुरुवार को नसीराबाद छावनी क्षेत्र में शहीद स्मारक से हनुमान चौक सहित अन्य सड़कों के निर्माण कार्य का आगाज़ हुआ इन सड़कों के निर्माण बाबत नसीराबाद के 20 नवम्बर 2025को स्थापना दिवस समारोह में क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा द्वारा शिलान्यास किया गया था उक्त अवसर पर छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार, वेरीड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील ग़दिया, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता सहित कस्बे के अनेक आला अफसर मौजूद रहे थे उक्त शिलान्यास कार्यक्रम के करीब ढाई महीने बाद गुरुवार 5फ़रवरी 2026को सड़क निर्माण कार्य का आगाज़ किए जाने से क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया, सड़कों के निर्माण कार्यक्रम में सदर बाजार क्षेत्र की सड़कें, शहीद स्मारक चौराहे से हनुमान चौक तक, अम्बेडकर सर्किल से पांच बत्ती चौराहे तक की सड़क, मुख्य बाजार से काली माई चौराहे तक की सड़क, सिटी थाने से मुख्य बाजार तक की सड़क, सरकारी अस्पताल से एसबी आई जाने वाली सीडीज के कार्यों जिनकी अनुमानित लागत 76,48000 है का शिलान्यास 20नवम्बर 2025 को सार्वजनिक रूप से किया गया था करीब पौन करोड़ की लागत से नगर की विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जाएगा गुरुवार को इसी क्रम में शहीद स्मारक चौराहे से फ्राम जी चौक स्थित ए यू बैंक और सेठ तारा चन्द सेठी की नसिया तक का सड़क निर्माण कार्य किया गया जबकि इसके बाद अन्य सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा
