परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया भारी उत्साह_
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय – नान्दला, में 477 छात्र – छात्राओं ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों के साथ संवाद का सीधा प्रसारण विद्यालय के सभागार में बैठ कर देखा,परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम प्रातः 10.00 बजे आरंभ हुआ । विद्यालय के प्राचार्य गिरिराज रेवाड़ ने बताया कि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम कक्षा में लगे,स्मार्ट इंटरक्टिव बोर्ड के माध्यम से दिखाया गया सभी छात्र – छात्राओं में मोदी जी के,साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही भारी उत्साह दिखाई दिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान परीक्षा से पहले मन को शांत रखने,परीक्षा को बोझ समझने के बजाय उत्सव के रूप में मनाने, पढ़ाई के साथ-साथ खेल कीभी आवश्यकता, स्वच्छता आदि को दैनिक जीवन की नियमित आदत के रूप में लेना, पर्यावरण संरक्षण का महत्व, पानी,दुरूपयोग को रोकना, स्वदेशी अपनाना और अनुशासित रहकर अध्ययन,करने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की और विद्यार्थियों को सहज, सरल और आत्मीयता से प्ररेक प्रसंगों के माध्यम से प्रेरित किया विद्यालय के प्राचार्य गिरिराज रेवाड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित होकर छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ विद्यालय, हरा भरा,विद्यालय” मुहिम का श्री गणेश किया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को स्मार्ट इंटरक्टिव बोर्ड पर दिखाने की व्यवस्था विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा एवं नवीन कुमार,शर्मा द्वारा की गई। विद्यार्थियों केसाथ-साथ,30शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी प्रधान मंत्री मोदी के,परीक्षा पर चर्चा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया विद्यालय की उप प्राचार्य अलकाकुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम के दौरान सभी कक्षाओं का दौरा किया एवं अनुशासन व्यवस्था आदि सुनिश्चित की विद्यालय के शिक्षक अरविन्द पूनिया ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने,परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा सुझाए गये मुख्य बिन्दुओं कोअपनी नोट- बुक में नोट किया और प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।
