Logo
ब्रेकिंग
विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं चेटीचंड पर्व पर नसीराबाद मे निकाली गई विराट वाहन रैली बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चैत्र नवरात्रि पर प्रारम्भ हुआ अखण्ड रामायण पाठ राजगढ़ धाम में श्रद्धा के साथ की गई घट स्थापना, चैत्र नवरात्रा मेला शुरू नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया आत्मीय स्वागत

बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समस्या समाधान की लगाई गुहार

 

नसीराबाद( योगेन्द्र बुलचन्दानी )नगरपालिका क्षेत्र मे हठधर्मिता एवं वित्तीय संकट के चलते विद्युत बिल भुगतान नहीं किए जाने से विद्युत विभाग ने काटा स्ट्रीट लाईटो का कनेक्शन 18दिनों से डूबा हुआ है नगर पालिका क्षेत्र अंधकार में, और क्षेत्र वासी असुरक्षा और अंधेरे से परेशान हो रहे हैं क्षेत्रवासियो को इस समस्या से राहत दिलाने हेतु नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश परिहार के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज सुबह नगर पालिका प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव को ज्ञापन सौंप कर उक्त समस्या के निराकरण कराने की मांग की ज्ञापन में बताया गया कि विगत 18 दिनो से ब्यावर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के नगरपालिका क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटे एवं अन्य सार्वजनिक हाई मास्क लाइटे नगरपालिका द्वारा बकाया धन राशी विद्युत विभाग में जमा नहीं कराने के कारण कनेक्शन काट दिए गए हैं जिससे पूरे नगर पालिका क्षेत्र मे अंधकार हो रहा है इस कारण आमजन को आवागमन में दिक्कत आ रही है साथ ही असुरक्षा का  भय भी व्याप्त हो रहा है किन्तु शिकायत के बावजूद आमजन की इस कठिनाई को नगरपालिका प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है दो सरकारी विभागों की लापरवाही और हठधर्मिता के चलते क्षेत्रवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ज्ञापन दाताओं ने आरोप लगाया कि जहाँ एक तरफ राज्य सरकार बड़े बड़े वादे एवं विकास कार्यों की बाते कर रही है वही दूसरी ओर क्षेत्रीय जनता सार्वजनिक बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हो रही है ज्ञापन सौंपते समय नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश परिहार, पूर्व अध्यक्ष अजय गौड़, पूर्व नगर पालिका पार्षद प्रशांत मेहरा, त्रिलोक गुर्जर, रोहित नागौरा, प्रदीप नथरानी, गौरव कन्नौजिया, रईस खान, बंटी पथरिया, दीपक टंडन, रंजन वर्मा, प्रदीप सिंह आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।