Logo
ब्रेकिंग
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं चेटीचंड पर्व पर नसीराबाद मे निकाली गई विराट वाहन रैली

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी

भारत भूमि (अजमेर) – पंच गौरव कार्यक्रम के तहत अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भाग लिया। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के 100 खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 चयनित खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये मूल्य की खेल सामग्री (ट्रैक सूट, मैट शूज, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और किट बैग) देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर देवनानी ने खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए उन्हें अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ निरंतर अभ्यास करने और हार-जीत को सकारात्मक रूप से लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि चयनित 40 खिलाड़ियों को पंच गौरव योजना के खर्च पर उन्नत प्रशिक्षण हेतु राजस्थान से बाहर सोनीपत, मेरठ और राई स्पोर्ट्स स्कूल जैसी प्रतिष्ठित अकादमियों में भेजा जाएगा। जिला खेल अधिकारी रामनिवास चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि शिविर के दौरान सभी खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन, चिकित्सा और आवास की व्यवस्था की गई थी। समारोह में शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, ब्यावर खेल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार चौधरी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शंकर लाल बुनकर, सेवानिवृत्त खेल अधिकारी ओमप्रकाश बारिया, प्रवीण ओझा और भारतीय खेल प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक नंद कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और अंत में शंकर लाल बुनकर ने आभार व्यक्त किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।