Logo
ब्रेकिंग
पुष्कर में 17 अप्रैल को सजेगी भव्य काव्य संध्या, स्व. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में देश के दिग्गज कवि... पुष्कर: शत गायत्री महायज्ञ में कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधी देहली गेट, कोटड़ा में सिंधी भाषा दिवस और महात्मा फुले जयंती का स... बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चोरों ने कबूतरों के अनाज पर किया हाथ साफ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो... नसीराबाद ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक हुई आयोजित _ बदलते मौसम व बिगड़ती जीवनशैली से बढ़ रहीं बीमारियां, सतर्कता ही बचाव: विशेषज्ञ पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल एवं दिग्गज कांग्रेसी नेता गोविंद सिंह गुर्जर की पुण्यतिथि कार्यकर्ताओं ... सैन्य क्षेत्र नागरिक क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में मनाया गया हनुमान जन्म... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की खंड स्तरीय बैठक हुई संपन्न, हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर हनुमान चौक पर बना भक्ति का केंद्र, 501 आसनों पर हुआ सुंदरकांड पा...

पुष्कर में 17 अप्रैल को सजेगी भव्य काव्य संध्या, स्व. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में देश के दिग्गज कवि को मिलेगा ‘गीत रत्न’ सम्मान

पुष्कर/केकड़ी (भारत भूमि) – विश्वविख्यात हास्य कवि एवं संवेदनशील गीतकार स्व. श्री सुरेन्द्र दुबे की पावन स्मृति में ‘श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान’ द्वारा आगामी 17 अप्रैल को तीर्थराज पुष्कर स्थित गायत्री मणिवेदिक शक्तिपीठ पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहे ऐतिहासिक 43 दिवसीय गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के विशेष अवसर पर आयोजित होने वाली इस काव्य संध्या में साहित्य और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। संस्थान के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश दुबे एवं सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि इस गरिमामय कार्यक्रम में देश के किसी लोकप्रिय कवि को प्रतिष्ठित ‘श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति गीत रत्न सम्मान’ से नवाजा जाएगा, जिसके तहत एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की नकद राशि और प्रतीक चिह्न भेंट किए जाएंगे। गौरतलब है कि अजमेर के गुलगांव से निकलकर वैश्विक पटल पर पहचान बनाने वाले स्व. सुरेन्द्र दुबे की याद में दिया जाने वाला यह पुरस्कार देश के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत साहित्यिक सम्मानों में से एक है, जिससे पूर्व में पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, संतोष आनंद और हरिओम पंवार जैसी दिग्गज विभूतियां सम्मानित हो चुकी हैं। इस वर्ष के सम्मानित कवि के नाम की घोषणा शीघ्र की जाएगी। वर्तमान में पुष्कर में चल रहे इस महायज्ञ में जहाँ 2000 विद्वान पंडित 27 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल सहित देश भर के विशिष्ट जनों की मौजूदगी के बीच आयोजित होने वाला यह कवि सम्मेलन कविता की मंच पर पुनर्स्थापना को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।