Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

सामाजिक सेवा की पेश की अनुकरणीय मिसाल

 

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)सामाजिक सेवा की अनुकरणीय और सराहनीय मिसाल पेश कर नगर के अग्रवाल मोहल्ला नसीराबाद निवासी राजेश गोयल ने ( ब्यावर बस स्टैंड )के बाहर रैन बसेरा के पास यात्रियों की सुविधा हेतु अपने स्तर पर टीन शेड एवं बैठने की व्यवस्था कराने का जिम्मा उठाया जिससे भीषण गर्मी के मौसम में सफर करने वाले मुसाफिरों को राहत मिल सकेगी छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम से विभिन्न समाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा यह मांग उठाई जा रही थी कि ब्यावर बस स्टैंड पर मुसाफिरों के लिए बनाए गए रैन बसेरे का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है और रोजाना बड़ी संख्या में मुसाफिर बस के इंतजार में छाया की तलाश में परेशान होते रहते हैं जबकि एक टीन शेड बना देने से यात्रियों को तपती धूप और गर्मी से राहत मिल सकती है, प्रशासन द्वारा कोई कदम उठाए जाने से पहले नगर के समाज सेवी ने संवेदनशील पहल को अंजाम दिया और इस संबंध में समाज सेवी राजेश गोयल ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम से मुलाकात कर रैन बसेरा के बाहर यात्रियों को हो रही समस्याओं से अवगत करायाऔर उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम में धूप से बचाव के लिए छाया और बैठने की उचित व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुएउनके प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कीऔर उक्त स्वीकृति के पश्चात अब रैन बसेरा के बाहर टीन शेड लगाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी तथा उन्हें बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। समाजसेवी गोयल द्वारा की गई यह पहल समाज में सेवा और सहयोग की भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।