Logo
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को

आन लाईन दवा आपूर्ति के खिलाफ लामबद्ध हुए मेडिकल व्यवसाई..

 

नसीराबाद में बुधवार को सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे, उपखण्ड अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन —-

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और राजस्थान केमिस्ट एलायंस के आह्वान पर बुध वार को नगर के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे वहीं दवा विक्रेताओं ने अध्यक्ष विजय मेहरा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान की अनुपस्थिति में दवा विक्रेताओं ने तहसीलदार राकेश कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में सरकार से विभिन्न मांगे की मेडिकल व्यवसायियों ने ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा छूट दिए जाने से कारपोरेट सेक्टर द्वारा कम दरों पर दवाईययों की आपूर्ति की जा रही है जिसका मुकाबला मेडिकल स्टोर वाले व्यवसाई नहीं कर पा रहे हैं वहीं आन लाईन दवा आपूर्ति से नकली दवाओं का खतरा भी बढ़ रहा है जिससे सभी लोग आशंकित हैं दवा विक्रेताओं ने सरकार से दवाइयों की आन लाईन बिक्री बंद किए जाने की मांग करते हुए नकली दवाओं से देश वासियों को बचाने की भी मांग की है मेडिकल व्यवसायियों द्वारा दुकानें बंद रखने से दिन भर क्षेत्र वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी डाक्टर और अस्पताल के पर्चे सहित मायूस हो कर बैरंग गांव वापस लौटना पड़ा  ज्ञापन देते समय मेडिकल व्यवसायियों की संस्था के स्थानीय अध्यक्ष विजय कुमार मेहरा, अनिल गुर्जर, अमित बीदावत, प्रतीक जिन्दल,विमल कुमार, मोहसिन खान सहित अनेक मेडिकल व्यवसाई गण उपस्थित रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।