Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोजित

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) आगामी 17जून को विजय नगर में विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान मे आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ के आयोजन को लेकर नसीराबाद उपखंड क्षेत्र के ब्राह्मणों की एक बैठक गांधी चौक स्थित श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुई, जाने जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे विप्र फाउंडेशन के अजमेर जोन अध्यक्ष नवीन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विजय नगर से आए ब्राह्मण नेताओं ने समाज बंधुओं को संबोधित किया और वर्तमान समय को देखते हुए सभी से एकजुट होकर विप्र महा कुंभ को सफल बनाने की अपील की मुख्य वक्ता नवीन शर्मा ने ब्राह्मणों को जागरूक और एकजुट करने के लिए शानदार मोटवेशनल स्पीच दी और विप्र महा कुंभ के कार्यक्रमों बाबत विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17जून को विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनकी शुरुआत सुबह आठ बजे उपनयन संस्कार कार्यक्रम के साथ होगी जिसमें सैकड़ों ब्राह्मण बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा यह कार्यक्रम सुबह 11बजे तक चलेगा उसके बाद सम्मान समारोह और विशाल शोभायात्रा व कलश यात्रा के कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें हजारों की संख्या में अजमेर जोन के विभिन्न जिलों से आई महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी यह कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चलेगा उसके बाद शाम को ब्राह्मण समाज का विशाल ब्रह्म भोज आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों ब्राह्मण बन्धुओं द्वारा सामूहिक रूप से एक जगह पर बैठ कर भोजन करेंगे और सामाजिक एकजुटता का संदेश सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज में प्रसारित करेंगे कार्यक्रम में ब्राह्मण नेता एवं संयोजक वरेस भारद्वाज, श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गजानन शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष शोभा शर्मा सर्व ब्राह्मण महा सभा के अध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष भाग चंद जोशी, महिला संगठन अध्यक्ष रेखा व्यास, पूर्व अध्यक्ष कामिनी शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के खंड अध्यक्ष दिलीप राय शर्मा, महेन्द्र शर्मा बृजेश बिस्सा, नगर पालिका की पूर्व पार्षद सरोज बिस्सा, माधवी भरद्वाज, रेखा नायडू अशोक नायडू सुरेश शर्मा, विजय शर्मा प्रकाश मुद्गल, केके तिवारी, परवीन शर्मा नितिन शर्मा ओम प्रकाश डालडे वाले, महेश श्रीमाली विष्णु दाधीच, आदि ने भाग लिया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।