Logo
ब्रेकिंग
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत

GDP ग्रोथ में गिरावट, पहली तिमाही में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी भारत की Economy

नई दिल्लीः सरकार ने वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े जारी कर दिए हैं।  सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पहली तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। जोकि पिछली पांच तिमाहियों में सबसे कम है। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में 7.1 फीसदी जीडीपी का अनुमान जताया था।

8.2 फीसदी के मुकाबले 6.7 फीसदी रही GDP
सांख्यिकी मंत्रालय के एनएसओ ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जीडीपी का डेटा जारी किया है। इस डेटा के मुताबिक 2024-25 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 6.7 फीसदी के दर से बढ़ी है जो कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 8.2 फीसदी से दर से बढ़ी थी। यानि पिछले वर्ष के मुकाबले ग्रोथ रेट में 1.5 फीसदी की इस वर्ष की पहली तिमाही में कमी देखने को मिली है। 2024-25 की पहली तिमाही में रियल जीडीपी कॉंस्टेंट प्राइस के हिसाब से 43.64 लाख करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 40.91 फीसदी रही थी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।