Logo
ब्रेकिंग
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्लीः दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दो पत्ती चुनाव चिन्ह मामले में सुकेश को जमानत दे दी है। हालांकि, वह अभी जेल में ही रहेगा क्योंकि महाठग को अभी ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस और दिल्ली पुलिस के मकोका मामले में जमानत नहीं मिली है।

बता दें कि पुलिस ने सुकेशचन्द्रशेखर, दिनाकरन और अन्य पर चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों को रिश्वत देने की आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया था। वी के शशिकला के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक गुट के लिए “दो पत्तियां” चुनाव चिह्न पाने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोपी दिनाकरन को भी जमानत मिल चुकी है। 701 पन्नों की अपनी चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया था कि चंद्रशेखर से बरामद पैसा दिनाकरन ने अन्य आरोपी व्यक्तियों की मदद से बेहिसाब चैनलों के माध्यम से भेजा था।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।