अजमेर : (भारत भूमि) – बौद्व मठठ महाबोधि अशोक विहार गौतम नगर में रविवार को महात्मा बुद्व के जीवन पर आधारित सत्संग प्रवचनों में गुरू गोयनका के सत्संग प्रवचनों एवं प्रश्नोतरी कार्यक्रम में गुरू गोयनका ने बताया कि जीवन में किसी के भी हक को मारकर कमाया हुआ धन लाभदायक और दान करने के लिए उत्तम नहीं होता है।एसएन गोयन्का के सत्संग प्रवचनों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में गुणवन्त राहुल ने बताया कि ग्रहस्थ जीवन वाले को धन अर्जित करना आवश्यक होता है।इस अवसर पर जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि जीवन में हक हलाल की कमाई से ही परमात्मा का ध्यान आसानी से लग सकता है।इसलिए हमारे जीवन को भोजन भी सात्विक ग्रहण करना चाहिये। विक्रमसिंह वरिष्ठ नागरिक के द्वारा महात्मा बुद्व और बौद्वाचार्य राहुल सुमल छाबड़ा के जीवन चरित्र के सम्बंध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हमें अपना चरित्र उत्तम बनाना चाहिये। कार्यक्रम में रवि कुमार,विक्रमसिंह कालोत राकेश राजोरिया,सुश्री प्रेरणा ,रमेश लालवानी,गुणवन्त राहुल सहित अन्य सम्मलित थे।अन्त में सबका मंगल हो की प्रार्थना आयोजित की गई।
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...
