Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

बाढ़ग्रस्त इलाकों में बढ़ाया सहायता का हाथ 8.35 लाख रुपयों की खाद्य सामग्री वितरण

 अजमेर : (भारत भूमि) –  लॉयन्स क्लब इण्टरनेशनल फ़ाउन्डेशन ने प्रान्तपाल लॉयन श्यामसुन्दर मंत्री की अनुशंसा पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रान्त 3233 ई-2 के प्रान्तपाल श्यामसुन्दर मंत्री को लॉयन्स क्लब फलौदी मरुवीरा एवं उद्योग विभाग से जानकारी मिली कि फलौदी में बाढ़ के हालात के कारण नमक श्रमिकों के घर उजड़ गए है तथा जीवनयापन का संकट पैदा हो गया है। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए लॉयन्स क्लब इण्टरनेशनल फाउण्डेशन को सूचित करते हुए तुरन्त राहत प्रदान करने की अनुशंसा की। फाउण्डेशन ने मामले में अत्यन्त संवेदनशीलता दिखाते हुए 10 हजार डॉलर (करीब8.35 लाख) रुपये स्वीकृत किए। यह स्वीकृति मिलते ही संस्था द्वारा लॉयन्स क्लब फलौदी मरुवीरा के सहयोग से नमक श्रमिकों सहित जरूरतमंदों तक सहयोग सामग्री वितरण कार्य प्रारम्भ किया। जिसके तहत रोजाना 200-200- 500 भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं । साथ ही खाद्य सामग्री के किट जिसमे 20 किलोग्राम आटा, 1 किलो चावल, 1 लीटर तेल, 1 किलो चिनी , 1 किलो चना दाल, 1 किलो मोगर दाल सहित नमक, मिर्ची, हल्दी, धनिया, चाय पत्ती, दूध के पैकेट, बिस्किट विभिन्न इलाकों में वितरित किए जायेंगे । इस दौरान प्रान्तीय पी.आर.ओ. लायन हेमराज पारीक, लायन मनोज अग्रवाल, लायन अजय शर्मा, फलोदी मरुवीरा क्लब के अध्यक्ष लायन राजकुमार कटारिया, सचिव लायन तपस्या सिंह, कोषाध्यक्ष लायन भास्कर पुरोहित, लायन रामदेव गाड़ोतिया, लायन बीना गाडोतिया, नमक उत्पादक संघ के सचिव मधुसूदन जोशी, ओमप्रकाश विश्रोई मौजूद थे। लॉयन श्यामसुन्दर मंत्री ने बताया कि लॉयन्स इन्टनेशनल विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है और हमारी संस्था का एलसीआईएफ (फ़ाऊंडेशन) द्वारा 200 देशों में सेवा के मंदिर ( अस्पताल, ब्लड बैंक, डायलिसिस सेन्टर, मधुमेह इलाज के सेन्टर, बच्चों के कैन्सर के अस्पताल आदि) के लिए सहयोग प्रदान किया जाता है और प्रकृतिक आपदा में पीडि़त मानव की रक्षार्थ सहायता प्रदान की जाती है। सम्पूर्ण भारतवर्ष में अब तक सैंकड़ों बार आपदा पीडि़तों को सहायता दी जा चुकी है। इसी क्रम में फलौदी में भी संस्था द्वारा भोजन पैकेट्स एवं भोजन सामग्री कम्बल वितरित की जा रही है। नमक उत्पादक संघ के सचिव मधुसूदन जोशी ने लॉयन्स क्लब द्वारा तुरन्त सहायता के लिए आगे आने के कार्य को प्रशंसनीय बताया तथा कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिकता से किए जाने वाले कार्य को संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस नेक कार्य के लिए क्लब निदेशिका सुलेखा गाडोतिया की भी विशेष प्रेरणा रही।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।