Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

मिंडा शी शक्ति कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसेडर के रूप में शामिल , प्रांत एंव बहुप्रांत के लिए गौरव के पल

अजमेर (भारत भूमि) लायंस इंटरनेशनल में महिलाओं ने पिछले कई दशकों से दुनिया की सेवा करते हुए हर बाधा को पार किया है और उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई है। जिसमे हर एक महिला के योगदान का जश्न मनाते आ रहे हैं। डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि उसी क्रम में 16 सितंबर को, हम लायंस इंटरनेशनल में, न्यूज़ 18 के साथ मिलकर जीवन के हर क्षेत्र से आने वाली महिलाओं का उत्सव मनाएंगे, खासकर उन महिलाओं का, जो सीमाओं को पार कर सफलता की नई परिभाषा गढ़ रही हैं। प्रांतपाल लायन श्यामसुंदर मंत्री के अनुसार सोमवार को 12 बजे से नई दिल्ली स्थित होटल ताज में लायंस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित शी शक्ति कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट की जीएलटी कॉर्डिनेटर लायन कविता मिंडा लायंस एंबेसेडर के रूप में भाग ले रही हैं । उपप्रांतपाल द्वितीय लायन निशांत जैन के अनुसार लायन कविता मिंडा ने डिस्ट्रिक्ट में भी अपने सेवा भाव से कई उपलब्धियाँ हासिल की है और अब न केवल हमारे डिस्ट्रिक्ट का बल्कि मल्टीपल का भी गौरव बढ़ाया है। सभी लायंस के लिए गौरव का पल है । पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी के लाडिया एवम समस्त पूर्व प्रांतपाल गण का सहयोग से कार्यक्रम में जाने का अवसर मिला हैं । संस्कार के साथ सेवा के नारे के साथ प्रांत नई ऊंचाईयां छुएगा ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।