Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

लायन सदस्यो ने बस स्टैंड पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया

अजमेर (भारत भूमि) – अजमेर के लायन सदस्यो ने स्थानीय बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान के तहत यात्रियों एवम आमजन को साफ सफाई के लिए समझाइश कर जागरूक किया । डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब अजमेर, शौर्य, पृथ्वीराज के सदस्यो द्वारा सीआरपीएफ के जवानों के साथ बा स्टैंड पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया । इस अवसर पर डीआईजी संजय यादव ने स्वच्छता की सेवा कैंपेन का शुभारंभ किया। इस कैंपेन के पहले दिन रोडवेज बस स्टैंड पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अफसरों और जवानों, लायन सदस्यो ने साफ सफाई कर यहां मौजूद यात्रियों को गंदगी नहीं फैलाने की शपथ दिलाई।

बस स्टैंड पर जगह-जगह फैली गंदगी को अफसरों और जवानों ने साफ किया। यहां सबसे ज्यादा कचरा प्लास्टिक के बिस्किट-नमकीन के रैपर्स, थैलियों, गुटखा व तंबाकू के पाउच, पानी की बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास आदि का था। करीब 2 घंटे चले इस सफाई अभियान के बाद बस स्टैंड परिसर चमचमाने लगा। इस मौके पर डीआईजी संजय यादव ने बल के जवानों और वहां मौजूद यात्रियों, रोडवेज स्टाफ को गंदगी नहीं फैलाने की शपथ दिलाई। कैंपेन में डिप्टी कमांडेंट भुवनेश ध्यानी, अस्सिटेंट कमांडेंट भाविक परिहार, सीबीएस के डिपो मैनेजर गजेंद्र पाराशर , लायंस क्लब अजमेर के अध्यक्ष लियोन भागू ईसरानी, सचिव लायन सतीश भटनागर, लायन नीता भटनागर, शौर्य की लायन प्रतिभा विश्वा, लायन अमिता शर्मा, लायन ममता विश्नोई, लायन सुशीला राठौड़, लायन सुनिता शर्मा, लायन अभिलाषा विश्नोई, पृथ्वीराज के लायन आभा गांधी सहित सीआरपीएफ और रोडवेज के अन्य अफसर मौजूद थे। स्वच्छता अभियान के तहत आगामी दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन, गांधीभवन, आनासागर चौपाटी, शिवाजी पार्क, बजरंगगढ़ चौराहा, शहीद स्मारक सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इस कैंपेन के तहत साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही आमजन को अपने कार्यस्थल, निवास स्थान, गली मोहल्ले, बाजार को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई जाएगी ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।