Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

सिन्धी कोर्स की कक्षाएं 1 अक्टूबर से

अजमेर: (भारत भूमि) – राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद की सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स स्कीम के तहत भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास द्वारा राजस्थान में सिंधी भाषा से जुड़े हुए सिंधी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स को संचालित करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी(IA) के रूप में कार्य किया जा रहा है।

न्यास के अध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया की सत्र 24-25 के लिए 150 सिन्धी शिक्षामित्र की सहायता से 275 सिंधी कक्षाओं का संचालन राजस्थान के अजमेर, अलवर, ब्यावर, बालोतरा,बीकानेर भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, खैरथल, जोधपुर, जयपुर, कोटा, नसीराबाद, डूंगरपुर, उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, सूरतगढ़, पाली, सुमेरपुर में होगा।

कक्षाओं की विशेष रूप से पर्यवेक्षण एवं समस्या समाधान करने के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया है जिसमें डॉ. प्रदीप गेहाणी(व्याख्याता, जोधपुर), नवल किशोर गुरनाणी (सेवानिवृत्त सिन्धी अध्यापक, जयपुर), गिरधारीलाल ज्ञानाणी (उप प्राचार्य रा. विद्यालय, खैरथल), दीपेश सामनाणी (प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, जयपुर) और जय चंचलानी (निदेशक, साईं टेऊंराम आलोक विद्यालय, कोटा) सम्मिलित हैं।

संयोजक मंडल के नवल किशोर गुरनाणी और जय चंचलाणी ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर 24 , मंगलवार से ये कक्षाएं प्रारंभ होगी, जिसमें आगामी 3 माह में 100 घंटे का अध्ययन सिंधी शिक्षा मित्रों द्वारा विद्यार्थियों को कराना है, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं और विभिन्न शैक्षणिक सामग्रियां शिक्षामित्रों को उपलब्ध करा दी गई है। संभवत शिक्षा मित्र आगामी 29 सितंबर को अपने स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर कक्षाओं का शुभारंभ भी कर सकेंगे।

संयोजक मंडल के गिरधारीलाल ज्ञानाणी और दीपेश सामनाणी ने बताया कि इस वर्ष सिन्धी सर्टिफिकेट डिप्लोमा एडवांस डिप्लोमा कोर्स में लगभग 4200 विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन के साथ ये कक्षाएं राज्य भर में संचालित होगी, रजिस्ट्रेशन का यह आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में 25% वृद्धि लिए हुए है।

संयोजक डॉ प्रदीप गेहाणी ने बताया कि राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद की सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स योजना के मुताबिक इन कक्षाओं के स्थानीय पर्यवेक्षक हेतु लगभग 45 सुपरवाइजर की नियुक्ति राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा की जाएगी ताकि इन कक्षाओं की मॉनिटरिंग हो सके और यह अपने उद्देश्य और लक्ष्य की प्राप्ति में सफल हो, संभवत जनवरी में इन सभी के कोर्सेज के पूर्ण होने के पश्चात एक परीक्षा भी आयोजित राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा आयोजित की जाएगी।

न्यास के मंत्री ईश्वर मोरवानी ने बताया कि न्यास द्वारा आगामी 22 सितंबर को पाथेय भवन जयपुर में सभी सिंधी शिक्षा मित्रों और सुपरवाइजर महोदय के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम प्रातः 11:00 से सायं 4:30 तक रखा गया है, जिसमें कक्षाओं के संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश और कक्षाओं में रोचकता और सिंधियत के प्रचार-प्रसार के लिए किए जाने वाले प्रयासों को चर्चा होगी।

न्यास के उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि न्यास द्वारा प्रत्येक जिले में एक जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है जिसके द्वारा सिंधी शिक्षा मित्रों एवं कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को संपन्न करने का कार्य किया जा रहा है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।