Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

हजारीबाग पावर हाउस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित

अजमेर (भारत भूमि) शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही, टीपीएडीएल कंपनी ने आज शुक्रवार दिनांक 27/09/2024 को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक हजारीबाग पावर हाउस कार्यालय में अजमेर वासियों के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया ।

आज कि जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 30 उपभोक्ताओ ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित शिकायत, नए बिजली के कनेक्शन, लो वोल्टेज की समस्या, मीटर रिप्लेसमेंट और बिजली सप्लाई से संबंधित अन्य कई प्रकार की समस्याओं की सुनवाई हुई जिसमें से 17 शिकायतों का निस्तारण तत्काल प्रभाव से मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया एवं बची हुई 13 शिकायतों के त्वरित और उचित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक दिशा – निर्देश जारी कर दिए गए है, अत: उनका भी शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा ।

जनसुनवाई कार्यक्रम का नेतृत्व टीपीएडीएल अजमेर के सीईओ श्री सुनील कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रबंधन के संबधित वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा किया गया । जन सम्पर्क अभियान की इस कड़ी में अगले सप्ताह टीपीएडीएल प्रबंधन द्वारा हाथीभाटा जोन कार्यालय में अगली जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए टीपीएडीएल अजमेर के सीईओ श्री सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से प्रबंधन अजमेर शहर के आम उपभोक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत होकर उनकी सभी प्रकार की विद्युतीय सेवाओं को प्राथमिकता से प्रदान करने का कार्य करेगा एवम आने वाले प्रत्येक सप्ताह में सभी जोनल कार्यालय में ये जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

गौरतलब है की अजमेर शहर मे टीपीएडीएल अजमेर के पांच ग्राहक सेवा केन्द्रों पर प्रत्येक दिन उपभोक्ताओ‌ की बिजली आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी हुई सभी प्रकार की सेवाओं, समस्या और शिकायतों का टीपीएडीएल अजमेर प्रबंधन द्वारा प्रभावी तरीके से उचित निवारण किए जा रहे है अत: उपभोक्ताओ से विनम्र अपील है की आप टीपीएडीएल अजमेर के नजदीकी ग्राहक सेवा केन्द्र से अपनी विद्युत आपूर्ति संबंधित किसी भी प्रकार के सेवा हेतु संपर्क करे ।

 

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।