नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर प्रातःकाल मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने अपने परिवार के साथ चक्की वाले बाबा मुख्य मंदिर पर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात् प्राचीन तेजाजी महाराज के मंदिर पर पूजा व आरती की व माता कालिका एवं बाबा भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान के साथ अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर घटस्थापना की। यह अखण्ड ज्योति एकम् से प्रारम्भ होती है जिसका समापन दशमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु पूरे शारदीय नवरात्राओं के दस दिन भैरव धाम पर आकर बाबा भैरव, माँ काली व अखण्ड ज्योति के विशेष दर्शन करते हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया यह महोत्सव 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक चलेगा इसके अंतर्गत 09 अक्टूबर को बाबा भैरवनाथ का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से भरेगा। इस लख्खी छठ मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस जाप्ता लगाया गया है, चिकित्सा विभाग की और से भी अस्थाई डिस्पेन्सरी नवरात्रा के 9 दिनों तक चिकित्सा टीम मय आवश्यक दवाओं व एम्बूलेन्स की भी तैनात की गई है। घटस्थापना के समय व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, राहुल सैन, मुकेश सेन, मिलन, भव्य, वैदान्त, बुलबुल, मिताली, वंशिका, विजय सिंह, ताराचन्द, कन्हैयालाल, देवानन्द, कमल शर्मा, यश मारोठी, कैलाश सेन, कमल सुनारीवाल, संजय चौहान, पदमचन्द जैन, सुरेश गुर्जर, मनोज मेहरा, अमिताभ, दीपक सेन, राजकुमार चावडा, दीपक बसीटा, भूपेन्द्र बंजारा, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...
