Logo
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को

60 मरीजों की जांच 20 के लेंस प्रत्यारोपण

निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवम लेंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न

अजमेर (भारत भूमि)लायन्स क्लब अजमेर के तत्वावधान में स्व छोटेलाल गर्ग एवं सीता देवी गर्ग की पुण्य स्मृति में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन आशा गंज स्थित मयाणी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर पर गुरुवार को किया गया । डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांत के प्रमुख कार्यक्रम में से एक अंधता निवारण आंख हैं तो जहान हैं के तहत शिविर लगाया गया । साथ ही नेत्रों की सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक किया गया । क्लब अध्यक्ष लायन भागू इसरानी ने बताया कि शिविर में जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी, अजमेर के सहयोग से 60 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमे से 20 व्यक्तियों का लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक उपप्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने कहा कि प्रांत के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा कर अंधता निवारण में सहयोग करे । शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राहुल वासवानी ने सेवाएं प्रदान की। शिविर में लायन हनुमान बंसल,लायन प्रभु थारानी , लायन जे के जैन, लायन अशोक जैन, लायन सुशील खंडेलवाल, लायन आर पी शर्मा, लायन अरुण टंडन, लायन पी के शर्मा, लायन शारदा गर्ग, लायन मोहिनी इसरानी, लायन सुरेंद्रबाला शर्मा, लायन वाई एस झाला, लायन किरण जैन सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद थे । सुधार सभा के संस्थापक ईश्वर थाराणी एवम जनरल सेक्रेटरी माहेश्वरी दीदी ने सभी का आभार व्यक्त किया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।