Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वः पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई

अजमेर: (भारत भूमि) [ कार्तिक शर्मा] शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वः पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में जेएलएन  सर्कल स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुंष्पाजली अर्पित कर मनाई गई।कांग्रेसजनो द्वारा स्व.पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कांग्रेस जनो नें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए नेहरू जी को याद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता ने कहा की स्व.नेहरू जी ने राष्ट्र के विकास में महती भूमिका निभाई, वे देश की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री बने थे, नेहरूजी के सामने राष्ट्र को एकजुट करने कि चुनौतियां थी, जिसे उन्होंने सहयोगियों के साथ मिलकर राष्ट्र के उत्थान के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में तथा पंचशील का सिद्धांत लागू करके विश्व शांति की पहल की थी। हमें नेहरूजी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर बल देना चाहिए।रलावता ने कहा कि देश में पहली बार किसानों के लिए बड़ी जल परियोजनाएं लागू करने के साथ ही औद्योगिकरण की दिशा में नेहरू जी के योगदान के कारण ही आज देश 21वीं सदी में प्रवेश पर पाया है। नेहरू जी एक परिपक्व लेखक भी रहे है उनकी कृति डिस्कवरी आफ इंडिया विश्व की ख्याति प्राप्त सन्दर्भ साहित्य में अग्रणी है। जयंती कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जनो में रामचंद्र चौधरी, डॉ गोपाल बाहेती,द्रौपदी कोली,प्रताप यादव,विपिन बेसिल,अंकुर त्यागी,श्याम प्रजापति,शिवकुमार बंसल,कैलाश कोमल,निर्मल बेरवाल,मोहित मल्होत्रा,देशराज मेहरा,वाहीद मोहम्मद, चंदन सिंह,लक्ष्मी धोलखेड़िया,आरिफ हुसैन,गजेंद्र सिंह रलावता, कपिल सारस्वत शिवराज भड़ाना,मनीष चौरसिया,अशोक बिंदल, ईश्वर टहल्यानी,लक्ष्मी बुंदेल,राजेंद्र वर्मा,आलोक गुप्ता भोमराज गुर्जर,महेंद्र कटारिया,अंकित घारु,अशोक सुकरिया,जूलियस क्लेमेंट,जयशंकर चौधरी,शमसुद्दीन,राजकुमार चौरसिया, अहमद हुसैन,मीनाक्षी यादव,राजकुमार गर्ग,दीपक यादव, राजीव कच्छावा,कमल बैरवा,गंगाराम तंवर,हरिप्रसाद जाटव,धर्मेंद्र नगवाल सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे!

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।